बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के अपोजिट फिल्म बरसात (Barsaat) से की थी। ये फिल्म एक बड़ी कॉमर्शियल सक्सेस साबित हुई थी। इसके बाद, उन्होंने काजोल और मनीषा कोइराला के साथ गुप्ता, रानी मुखर्जी के साथ बिच्छू,प्रीति जिंटा के साथ सोल्जर जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में, बॉबी ने शूटिंग के उन दिनों को याद किया जब वो सेट पर अपनी को-एक्ट्रेस के साथ उन्हें परेशान करने के लिए कई तरह के प्रैंक किया करते थे। बॉबी ने उस समय के कई किस्से सुनाए जिनमें से एक किस्सा बहुत ही मजेदार है।
ट्विंकल खन्ना को करते थे परेशान
आप की अदालत के एक एपिसोड में बॉबी देओल से सवाल किया गया कि बरसात की शूटिंग के दौरान वो ट्विंकल खन्ना से बहुत लड़ते थे? इस इस पर उन्होंने कहा कि मुझे बचपन से पेट की दिक्कत रहती है। मैं बचपन से इसके बारे में बात करता रहता था कि आज ये हुआ, आज वो हुआ या कुछ भी। इससे ट्विंकल इरिटेट हो जाती थी।
रानी मुखर्जी को बुलाते थे डेढ़ फुटिया
इसके अलावा बॉबी देओल रानी मुखर्जी को डेढ़ फुटिया कहकर चिढ़ाते थे। हालांकि दोनों ही एक्टर के बीच में गहरी दोस्ती है और ये मस्ती मजाक उनके बीच एक आम बात है। इसके बाद बॉबी देओल से पूछा गया कि आपने मनीषा कोइराला के साथ इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया था। आपने कहा था कि इनके मुंह से बदबू आती है। इस सवाल का बॉबी देओल ने हां में उत्तर दिया।
मनीषा कोइराला के साथ शूटिंग के लिए किया मना
दरअसल ये वाक्या साल 1997 में फिल्म गुप्त की शूटिंग के दौरान का है। इस फिल्म में काजोल और मनीषा कोइराला ने लीड रोल निभाया था। बॉबी ने इस पर बात करते हुए कहा, “हां, मुझे याद है। शूटिंग के दौरान ठंड थी। एक व्यक्ति वहां चना जोर गरम बेच रहा था और मनीषा ने उसे बड़े चाव से खाया। एक सीन शूट होना बाकी था। इस गाने के दौरान उसे मेरी ठोड़ी पर काटना था लेकिन उनके मुंह से प्याज की बदबू आ रही थी जिसकी वजह से मैं एक्सप्रेशन नहीं दे पा रहा था। उसके मुंह से प्याज की बदबू के कारण मैं कोई भाव नहीं दे पा रहा था। मैं उससे बदला कैसे लेता?”
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल बहुत जल्द अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, वह इस साल के अंत में वाईआरएफ की फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ भी दिखाई देंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

