ऑपरेशन कवच: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अहम बैठक

4.2kViews
1036 Shares

भारत-नेपाल सीमा से जुड़े गांवों में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आपरेशन कवच के तहत शनिवार को ककरहवा स्थित एसएसबी कैंप में पुलिस, एसएसबी और सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा क्षेत्र में बढ़ती आवाजाही, बदलती बसावट और स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत पर विशेष चर्चा हुई।

थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को आपरेशन कवच के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध आवाजाही, तस्करी अथवा अराजक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को दें।

उन्होंने बताया कि सीमावर्ती गांवों में जनसांख्यिकीय स्वरूप और आबादी के फैलाव में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, ऐसे में स्थानीय नागरिकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

बैठक में एसएसबी अधिकारियों, सीमा शुल्क विभाग, एलआईयू, सर्विलांस टीम तथा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पार गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *