जम्मू-कश्मीर के शोपियां में CRPF के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कैंप में अचानक गिरने के बाद तोड़ा दम

4.4kViews
1006 Shares

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक एएसआई की शुक्रवार को शोपियां जिले के जैनापोरा स्थित एक कैंप में बेहोश होकर गिरने के बाद मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के जैनापोरा इलाके में स्थित हॉर्टिकल्चर कैंप में तैनात एएसआई अचानक कैंप के अंदर गिर पड़े।उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैनापोरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक कठुआ जिले के राजबाग इलाके का निवासी था। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *