सीएसके के पूर्व बैटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने आईपीएल 2026 की बेस्ट प्लेइंग-11 चुनी है। उन्होंने जिन खिलाड़ियों को चुना है।
सबसे हैरानी वाला फैसला रहा कि उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul), जैसे सुपर स्टार्स को नजरअंदाज किया है, जबकि उन्होंने युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल को टॉप ऑर्डर में चुना है। उनके द्वारा चुनी गई आईपीएल 2026 की बेस्ट प्लेइंग-11 ने फैंस को हैरान कर दिया है।
CSK के पूर्व बैटर ने चुनी IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग-11
दरअसल, रजत पाटीदार को बद्रीनाथ ने अपने बेस्ट प्लेइंग-11 का कप्तान बनाया है। खास बात यह है कि सीएसके के पूर्व खिलाड़ी की प्लेइंग-11 में 8 ऐसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जो आईपीएल 2026 प्लेऑफ का हिस्सा हैं। उन्होंने चार विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर सिर्फ हेनरिक क्लासेन को बतौर बैटर चुना है। राशिद खान को उन्होंने अपनी टीम में जगह नहीं दी है, जबकि सुनील नरेन, कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
बद्रीनाथ ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अपनी टीम में अकील हुसैन को शामिल किया है। साथ ही वैभव के अलावा दो और अनकैप्ड नाम बताए। प्रिंस यादव और कार्तिक त्यागी के बीच टॉस किया और उनके अनुसार, दोनों में से किसी एक को बतौर पेसर जगह मिलनी चाहिए।
बद्रीनाथ द्वारा चुनी गई IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा, प्रिंस यादव/कार्तिक त्यागी।


