विधायक का बोर्ड… काली फिल्म चढ़े शीशे और हूटर, यूपी के मंत्री पुत्र की गाड़ी का उत्तराखंड में चालान

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं यात्रा मार्ग पर अनुशासन बनाए रखने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस टीमों द्वारा यात्रा मार्ग पर ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की जा रही है, जो नियमों की अनदेखी कर स्वयं के साथ-साथ अन्य यात्रियों की सुरक्षा को भी प्रभावित कर रहे हैं। इसी क्रम में श्रीनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक वाहन को रोका गया, जिस पर आगे से “विधायक” का बोर्ड लगाया गया था।

आगे से लगाया था “विधायक” का बोर्ड

वाहन के शीशों पर काली फिल्म चढ़ाई गई थी तथा वाहन में अवैध हूटर का प्रयोग भी किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन से हूटर जब्त किया गया, काली फिल्म उतरवाई गई तथा वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

पौड़ी पुलिस सभी यात्रियों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें तथा वाहनों पर किसी भी प्रकार के अवैध बोर्ड, काली फिल्म, हूटर अथवा प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें। आपकी एक छोटी सी जिम्मेदारी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *