सोनभद्र में जलस्तर बढ़ते ही अमवार के कनहर बांध के खोले गए 6 फाटक, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

8.0kViews
1869 Shares

कनहर सिंचाई परियोजना के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर अमवार स्थित कनहर बांध के जलस्तर में आज एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बांध का जलस्तर 262.350 मीटर पर पहुंच गया है, जिसे देखते हुए पानी के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए बांध के छह फाटकों को खोल दिया है।

प्रशासन के अनुसार वर्तमान में बांध की फाटक संख्या 2, 4, 5, 6, 11 और 13 को खोलकर जल निकासी की जा रही है। गेट खुलने से कनहर नदी के डाउनस्ट्रीम में पानी का तेज बहाव शुरू हो गया है, जिससे नदी उफान पर है। कैचमेंट एरिया में वर्षा से बांध का वाटर लेवल 262.350 मीटर तक पहुंच गया है, जिससे लगातार पानी की आवक बनी हुई है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर तटीय और निचले इलाकों में बसे गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। ग्रामीणों को नदी के आसपास न भटकने और सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है। सिंचाई विभाग की तकनीकी टीम बांध के जलस्तर और फाटकों से हो रही निकासी की 24 घंटे लगातार निगरानी कर रही है।सुरक्षा और निर्धारित वाटर लेवल बनाए रखने के लिए गेट नंबर 2, 4, 5, 6, 11 और 13 से पानी छोड़ा जा रहा है।

तटीय व डूब क्षेत्रों में प्रतिबंध बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने डूब क्षेत्रों और तटीय इलाकों में आम लोगों के जाने तथा मवेशियों को ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *