गुरुग्राम के मानेसर में 40 मिनट तक मूसलाधार बारिश, मौसम खुशनुमा और कई इलाकों में यातायात प्रभावित

1475 Shares

गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में सोमवार को करीब 40 मिनट तक जमकर वर्षा हुई। तेज वर्षा से मौसम सुहाना हो गया और उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली।

वहीं, गुरुग्राम शहर के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी दर्ज की गई। वर्षा के कारण कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी और यातायात प्रभावित हुआ।

जलभराव के कारण यातायात जाम की स्थिति

खेड़कीदौला टोल प्लाजा से आगे सेक्टर-80 से 95 तक के क्षेत्र में तेज वर्षा हुई। मानेसर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 40 मिनट तक हुई मूसलाधार वर्षा के कारण सड़कों के निचले हिस्सों में पानी जमा हो गया। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कुछ मार्गों पर जलभराव के कारण यातायात जाम की स्थिति भी बनी।

गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में सोमवार को करीब 40 मिनट तक जमकर वर्षा हुई। तेज वर्षा से मौसम सुहाना हो गया और उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली।

वहीं, गुरुग्राम शहर के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी दर्ज की गई। वर्षा के कारण कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी और यातायात प्रभावित हुआ।

जलभराव के कारण यातायात जाम की स्थिति

खेड़कीदौला टोल प्लाजा से आगे सेक्टर-80 से 95 तक के क्षेत्र में तेज वर्षा हुई। मानेसर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 40 मिनट तक हुई मूसलाधार वर्षा के कारण सड़कों के निचले हिस्सों में पानी जमा हो गया। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कुछ मार्गों पर जलभराव के कारण यातायात जाम की स्थिति भी बनी।गुरुग्राम शहर में वर्षा की तीव्रता मानेसर की अपेक्षा कम रही। कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई, जबकि कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। लगातार उमस से परेशान लोगों को वर्षा से राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *