लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज पहुंचेंगे CEC ज्ञानेश कुमार, विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

1973 Shares

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज पहुंचेंगे। वह विद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

खास बात यह है कि ज्ञानेश कुमार इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। ऐसे में उनका विद्यार्थियों के बीच पहुंचना विद्यालय के लिए भी विशेष अवसर होगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त विद्यार्थियों के साथ होने वाले अंतरक्रियात्मक सत्र में चुनाव, लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। वह युवाओं की चुनाव प्रक्रिया में भूमिका और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनके दायित्वों पर भी बात करेंगे। विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है और युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग किस तरह जागरूकता के साथ करना चाहिए।

वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का विद्यार्थियों से संवाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर जोर रहेगा। विद्यार्थियों को चुनाव में भागीदारी, मतदाता के अधिकार और निष्पक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछने का भी अवसर मिलेगा।मुख्य निर्वाचन आयुक्त विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे, इसलिए कार्यक्रम को केवल औपचारिक संबोधन के बजाय संवादात्मक रखने की तैयारी है। विद्यार्थी उनसे चुनाव से जुड़े अपने सवाल पूछ सकेंगे। वह युवाओं की जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भूमिका समझाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *