बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर बेहद कड़ी सुरक्षा में पुनर्मतदान जारी है। मतदाता अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में दोगुना कर दिया है।
दरअसल, बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान यहां दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, लेकिन चुनाव के जदौरान लगे गड़बड़ी के आरोप के बाद बाद चुनाव आयोग ने फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया था।
यहां देखिए फलता विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट जुड़े पल-पल के अपडेट…
- पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान (Repoll) जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 9 बजे तक मतदान का रुझान लगभग 20.47% रहा।
- फलता विधानसभ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी।
- मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच रहे हैं, चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
- TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने ऐन वक्त पर छोड़ा मतदान।
- दोबारा चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कुल 35 कंपनियां तैनात की गई हैं, जिसमें हर बूथ पर आठ जवान मौजूद हैं।
- एक मतदाना ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान बताया कि “यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा मेरे बचपन में हुआ करता था। 15 साल पहले हमें वोट डालने से डर लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। 15 साल पहले तो हमें बूथ तक आने की भी इजाज़त नहीं थी, गुंडे हमें गेट पर ही रोक देते थे… आज मैं बहुत खुश हूं।”
फलता विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने कहा, “माहौल ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है। उत्सव जैसा माहौल है। वोटर आ रहे हैं, वोट डाल रहे हैं और जा रहे हैं। माहौल बहुत अच्छा है। BJP ही जीतेगी… मुझे नहीं पता कि पुष्पा (जहांगीर खान) कहां हैं। उन्हें (जहांगीर खान को) एहसास हो गया है कि उन्हें 5-7 हजार से जहाज वोट नहीं मिलेंगे, इसलिए उन्होंने ये सब बातें कहीं… लोग खुशी-खुशी वोट डाल रहे हैं, BJP डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीतेगी।”


