नोएडा में 5 थानों को मिल गए नए प्रभारी, कानून व्यवस्था होगी मजबूत; देखें पूरी लिस्ट

नोएडा में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पांच थानों में रविवार को नए प्रभारी तैनात कर दिए।

सेंट्रल नोएडा फेज तीन थाने के अस्थाई थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को दनकौर थाना प्रभारी, जबकि दनकौर प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह को बिसरख थाने का प्रभार सौंपा गया।

बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा को जेवर एयरपोर्ट थाने का कार्यभार सौंपा गया। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सुभाष चंद्र को फेज-तीन थाना प्रभारी और एसओजी प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा को दादरी थाना प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि दादरी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के एसीपी पद पर पदोन्नति और तैनाती के बाद दादरी थाना प्रभारी का पद रिक्त चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *