एक पूर्व सरकारी शोधकर्ता ने इस हफ्ते एक सनसनीखेज दावा किया कि अमेरिका ने दुर्घटनाग्रस्त UFOs से चार अलग-अलग तरह के एलियंस को बरामद किया है।
एडवांस्ड एयरोस्पेस वेपन सिस्टम एप्लीकेशंस प्रोग्राम के पूर्व सलाहकार और सीआईए-वित्तपोषित शोधकर्ता डॉ. हाल पुटहॉफ ने गुरुवार को स्टीव बार्टलेट के पॉडकास्ट The Diary of a CEO पर निर्देशक डैन फराह के साथ मिलकर यह दावा किया।
‘4 प्रकार के होते हैं एलियन्स’
89 साल के पुटहॉफ ने कहा, ‘जो लोग रिकवरी के काम में शामिल रहे, उन्होंने बताया कि एलियं के चार अलग-अलग तरह के प्रकार होते हैं। अब मेरी उन तक सीधी पहुंच तो नहीं रही है लेकिन मेरा मानना है कि जिन लोगों से मैंने बात की उनके मुताबिक जीवन के अलग-अलग 4 प्रकार होते हैं।’
हालांकि, पुटहॉफ ने कथित एलियन प्रजातियों के बारे में विस्तार से नहीं बताया लेकिन उनके लंबे समय के सहयोगी और AAWSAP के पूर्व सहकर्मी डॉ. एरिक डेविस ने पिछले साल दावा किया था कि Grays, Nordics, Insectoids और Reptilians उन जैविक जीवों के नाम हैं, जिन्हें दुर्घटनाग्रस्त या गिरे हुए UFOs के मलबे से निकाला गया था।
‘इंसानों जैसे ही होते हैं एलियन्स’
खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए डेविस ने दावा किया कि हर एलियन प्रजाति के दो हाथ और दो पैर होते हैं और उनका रूप इंसानों जैसा होता है। 2025 में UAP डिस्क्लोजर फंड की एक बैठक में डेविस ने बताया कि रेप्टिलियन और नॉर्डिक, दोनों ही इंसानों के आकार के होते हैं लगभग 6 फीट लंबे।
एलियन्स के कौन से 4 प्रकार हैं?
- नॉर्डिक्स ऐसे जीवों की एक नस्ल है जो इंसानों से बहुत मिलते-जुलते हैं। वे भले ही किसी दूर के ग्रह से आए हों, लेकिन वे पृथ्वी पर उत्तरी यूरोप के लोगों जैसे ही दिखते हैं।
- इस क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि रेप्टिलियंस छिलकेदार त्वचा वाले, छिपकली जैसे जीव हैं जिनके हाथ-पैर इंसानों जैसे होते हैं और जिनकी लंबी पूंछ होती है। ये सीधे खड़े होकर चलते हैं।
- ग्रेज छोटे कद के, बड़ी-बड़ी आंखों वाले और बिना बालों वाले जीव हैं। इन्हें अक्सर Close Encounters of the Third Kind जैसी फिल्मों में दिखाया जाता है।
- कीट-मानव (Insectoids) बड़े आकार के मानव-जैसे जीव होते हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इन्हें कभी-कभी ‘मैंटिड्स’ भी कहा जाता है, क्योंकि ये ‘प्रेइंग मैंटिस’ (एक प्रकार के कीड़े) जैसे दिखते हैं।
पूर्व वायु सेना खुफिया अधिकारी और यूएपी टास्क फोर्स के सदस्य डेविड ग्रश ने 2023 में कांग्रेस के समक्ष शपथ लेकर गवाही दी कि अमेरिका के पास दर्जनों दुर्घटनाग्रस्त UFOs से बरामद गैर-मानवीय जैविक पदार्थ मौजूद हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

