सफदरजंग अस्पताल को मिले बायोसेफ्टी कैबिनेट्स, कैंसर विभाग में इंफेक्शन कंट्रोल को मिलेगी मजबूती

वर्धमान महावीर मेडिकल काॅलेज और सफदरजंग हाॅस्पिटल के मेडिकल आंकोलाॅजी विभाग को सीएसआर पहल के तहत बायोसेफ्टी कैबिनेट्स मिले हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इन उपकरणों से संक्रमण नियंत्रण और सुरक्षा मानकों को मजबूती मिलेगी तथा कैंसर मरीजों के उपचार के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध होगा।

निदेशक डाॅ. कविता शर्मा ने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग बताया। यह सहयोग कैपको टेक्नोलाॅजी प्राइवेट लिमिटेड और एसोसिएशन आफ विमेन इन बिजनेस ने मिलकर किया।

क्वालिटी सुविधा देने में मिलेगी मदद

इस मौके पर अस्पताल की निदेशक डाॅ. कविता शर्मा ने कहा कि बड़े सरकारी अस्पतालों में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने में इस तरह का सहयोग बेहद अहम है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल आंकोलाॅजी विभाग में इन उपकरणों के शामिल होने से मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों दोनों की सुरक्षा मानकों में सुधार होगा।

कैपको टेक्नोलाॅजीस के प्रतिनिधियों ने कहाकि स्वास्थ्य सेवा उनकी सीएसआर पहलों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस सहयोग से चिकित्सा कर्मियों को सुरक्षित माहौल में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने में मदद मिलेगी।

एसोसिएशन ऑफ विमेन इन बिजनेस की अध्यक्ष डाॅ. दिव्या ने कहा कि संस्था लगातार मरीज कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने वाली पहलों का समर्थन करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *