रामगढ़ में जयमाला के बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

1876 Shares

गोला थाना क्षेत्र के साडम गांव में गुरुवार रात एक विवाह समारोह उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब दुल्हन जयमाला के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, साड़म गांव निवासी एक युवती की विवाह के लिए ब्यांग गांव से बारात आई थी। रात में धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ और जयमाला कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। इसके बाद विवाह की अन्य रस्मों के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था।

इसी दौरान मौका पाकर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जाता है कि प्रेमी भी बारात में शामिल होकर आया था। वह दूल्हे के गांव का ही रहने वाला है। दुल्हन के अचानक गायब होने की जानकारी मिलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों तथा गांव के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद मामला गोला थाना पहुंचा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *