स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा को नकाबपोश युवती ने चाकू घोंपा

अपने गांव से बस द्वारा स्कूल जा रही छात्रा को बस में सवार युवती ने चाकू मार दिया। जिससे छात्रा घायल हो गई। आरोपित लड़की चाकू मारकर फरार हो गई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बस द्वारा गांव सलारपुर से जानसठ के विद्यालय में पढ़ने आ रही कक्षा नौ की छात्रा 15 वर्षीय अंजली को बस में सवार उसकी बराबर में खड़ी युवती ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह प्राइवेट बस द्वारा गांव से स्कूल आ रही थी।

बस में ही उसकी बराबर में चुन्नी से मुंह बांधे लगभग 20 वर्षीय युवती खड़ी थी। उसे बस में कुछ चुभने का अहसास हुआ तो छात्रा ने उस लड़की को थोड़ा दूर खड़ी होने के लिए कहा। उस समय तो वह दूर हटकर खड़ी हो गई। जैसे ही अंजली कस्बे के काले गेट पर बस से उतरी तो वह लड़की भी उसी के साथ उतर गई।

अंजली ने बताया कि जब वह लड़की बस से उतरकर उसके पास आई तो फिर से उसे कुछ चुभने का अहसास हुआ इतने में बस वहां से चलने लगी तो आरोपित लड़की बस में बैठकर वहां से चली गई। स्कूल में जाने पर अंजली को अपने पेट की साइड में चाकू लगने का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को सीएचसी जानसठ पहुंचाया।

जहां पर उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल छात्रा ने बताया कि उसके बराबर में लगभग 20 साल की एक लड़की मुंह पर कपड़ा बांधे खड़ी थी उसी ने उसके चाकू मारा है। आरोपित लड़की की तलाश की जा रही है।

पत्नी, सास समेत चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली के मुहल्ला रामपुरी निवासी आकाश ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में रामपुरी निवासी उसकी पत्नी पायल, सास उर्मिला, साली स्वीटी व साढू सहारनपुर के गांव कुराड़ी निवासी रजत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन चारों आरोपितों पर आकाश को धमकाने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

बुधवार देर शाम शव लेकर स्वजन शहर में आए तो उन्होंने जिला अस्पताल पर हंगामा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमे आरोपित चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *