क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के बेटे का शव सड़क किनारे मिला, कपड़े फटे…हाथ में लगी थी ड्रिप

1031 Shares

क्षत्रिय महासभा यमुना पार शाखा के अध्यक्ष के बेटे का शव संदिग्ध अवस्था में शनिवार सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। इसके बाद सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त होने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित इंदिरा ज्योति नगर में क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष विनोद परमार के 21 वर्षीय बेटे काकू का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया।

काकू पेशे से कंपाउंडर था। उसके कपड़े फटे हुए थे और हाथ में ड्रिप की सुई लगी हुई थी, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

परिजनों के अनुसार, काकू को आखिरी बार शुक्रवार रात एक ऑटो चालक के साथ देखा गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। वहीं उसकी बुलेट बाइक भी अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *