भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांघी के पास शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब ढाई बजे उस समय हुआ, जब एचपी 48बी-5540 नंबर की ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
हादसे में पवन कुमार पुत्र जन्नत निवासी उलेणी डाकघर प्रीणा की मौत हो गई। वहीं कार चालक बर्फों पुत्र बुधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग तथा स्थानीय लोगों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला।
इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल चालक का उपचार जारी है। हादसे के बाद मृतक के स्वजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात के समय तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। अंधेरा और दुर्गम स्थल होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा


