प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचत के लिए एनडीएमसी ने भी पहल की है।
कर्मचारियों को निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक परिवहन सेवा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कर्मचारियों की सहूलियत के लिए एनडीएमसी ने शुक्रवार से शटल सेवा भी शुरू की।
एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलदीप चहल ने सुबह जोर बाग मेट्रो स्टेशन के पास हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। शटल में स्वयं भी सफर किया। यात्रा के दौरान कर्मचारियों से संवाद कर ईंधन बचत को लेकर उनके विचारों को जाना।


