उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला केस दर्ज, पति समेत 8 पर FIR

1824 Shares

 उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद पहला हलाला के केस दर्ज किया गया है। हरिद्वार जिले के रुड़की में महिला की शिकायत पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रुड़की के बड़ा वाला थाना क्षेत्र निवासी महिला से हलाल के मामले में पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर यूसीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

महिला ने पति समेत ससुराल के अंदर लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच के बाद यह धाराएं बढ़ाई गई है इस मामले में पुलिस ने आरोप पत्र भी दाखिल किये है।

बुग्गावाला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने चार अप्रैल को पति दानिश, ससुर सईद, जेठ मोहमद अरसद, देवर प्रवेज और जावेद, सास गुलशाना, ननद सलमा तथा ननदोई फैजान पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कगया था। महिला और उसके परिवार का आरोप था कि तीन तलाक देकर हलाला किया गया है।

यूसीसी के तहत मुकदमा दर्ज नहीं होने पर परिवार के लोगों में रोष भी था। पुलिस का कहना था की जांच में धाराएं बधाई जाएंगे अब इस मामले में पुलिस की जांच पड़ताल के बाद हलाला होने के पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *