चुनाव आयोग ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के तीसरे चरण की शुरुआत करने की घोषणा कर दी है। इस महाअभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे सीधा संपर्क करेंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसके दायरे में आ जाएगा।
चुनाव आयोग ने बताया कि SIR के तीसरे चरण का शेड्यूल, जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग के साथ-साथ काम करने वाली कॉमन फील्ड मशीनरी को ध्यान में रखकर तय किया गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार, SIR के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारी 36.73 करोड़ वोटरों के घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।
किन-किन राज्यों में होगा SIR का काम
जिन राज्यों में SIR का काम शुरू होने जा रहा है, उसमें ओड़िशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगड़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल है।
13 राज्यों में हो चुका है SIR का काम
गौरतलब है कि चुनाव आयोग अब तक बिहार, उत्तर प्रदेश सहित 13 राज्यों में एसआइआर का काम पूरा कर चुका है। साथ ही एसआइआर के बाद तैयार हुई नई मतदाता सूची के आधार पर बिहार सहित छह राज्यों में विधानसभा चुनाव भी करा चुका है। तीसरे चरण की प्रकिया पूरी होने के बाद सिर्फ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बच जाएगा, जहां SIR का काम किया जाएगा।


