अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) की सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में ‘जेके तलपड़े’ बनकर फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता शारिब हाशमी की पत्नी पिछले आठ साल से मुंह के कैंसर से लड़ती रहीं हैं। नसरीन को साल 2018 में ‘मुंह के कैंसर का पहली बार पता चला था। 5 बार इस बीमारी से जूझने के बाद एक बार फिर से अभिनेता की पत्नी को छठी बार मुंह के कैंसर से जूझना पड़ा है, जिसके बारे में हाल ही में शारिब हाशमी ने बात की और उस दर्द को बयां किया।
पांच बार हो चुकी है पत्नी की मुंह की सर्जरी
शारिब हाशमी ने हॉटरफ्लाई से हुई खास बातचीत में कहा, “उनकी (नसरीन) पांच बार सर्जरी हो चुकी है, लेकिन वह दोबारा हो जाता है। अब उन्हें छठी बार मुंह का कैंसर हुआ है। इस बार वह हर जगह फैल गया है। यह समय भी बीत जाएगा, उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। जिस तरह से मेरी पत्नी इस सिचुएशन से डील कर रही हैं, उससे सबको फिर से हिम्मत मिलने लगी है, उसका जो कैंसर है वह अग्रेसिव लेवल का है। वह इतनी बार होता है, लेकिन इसके बावजूद भी ये काफी हिम्मत के साथ उससे डील करती हैं।”
शूटिंग के बीच में भी पत्नी के साथ जाते हैं अस्पताल
शारिब हाशमी के साथ शो में पहुंचीं उनकी पत्नी नासिर ने कहा, “मेरा साथ इन्होंने कभी भी नहीं छोड़ा है। अगर इनका शूट भी होता है और बिजी भी होते हैं, उसके बावजूद वह अस्पताल पहुंच जाते हैं। मेरे अस्पताल में जाने से डिस्चार्ज होने तक, वह अपना बैग लेकर वहीं पर रहे। उस जगह से वह हिले भी नहीं। मेरी इस मुश्किल घड़ी में उनका हर वक्त साथ रहना मुझे अच्छा महसूस करवाता है। ये मेरा कंफर्ट हैं। ये मेरे साथ हमेशा खड़े रहे हैं।”
30 साल से एक-दूसरे के साथ खड़े हैं शारिब-नसरीन
शारिब और नसरीन की प्रेम कहानी बेहद फिल्मी है। कपल कॉलेज टाइम से एक-दूसरे के दोस्त हैं। जब शारिब 18 साल के थे और नसरीन 19 साल की थीं उस दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 27 दिसंबर 2003 में शादी की थी और उनका एक बेटा और बेटी है।


