उत्तर पूर्व-दक्षिण पूर्व की एक्सप्रेस ट्रेनें रद, कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली; चेक करें शेड्यूल

उत्तर पूर्व रेलवे के गोंडा–बुढ़वल खंड के अंतर्गत गोंडा एवं गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के कमीशनिंग कार्य को प्री-प्री नॉन-इंटरलॉकिंग, प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग तथा नॉन-इंटरलाकिंग कार्य किए जाएंगे।

इस कारण आसनसोल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेन सेवाओं का अस्थायी रूप से विनियमन किया जाएगा। इसमें 15098 जम्मू तवी–भागलपुर एक्सप्रेस को 30 जून को बाराबंकी–अयोध्या कैंट–मनकापुर मार्ग से परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा तथा यह ट्रेन गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

13509 आसनसोल–गोंडा एक्सप्रेस को 09 , 16, 23, 30 जून व 07 जुलाई को मनकापुर जंक्शन में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन मनकापुर जंक्शन और गोंडा के बीच रद रहेगी।

13510 गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस दिनांक 10, 17, 24 जून, एक तथा 08 जुलाई को मनकापुर जंक्शन से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन गोंडा और मनकापुर जंक्शन के बीच रद रहेगी।

13019 हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को 08 जुलाई को हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 3 घंटे 30 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन अस्थायी परिवर्तनों की जानकारी रखें तथा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।

दक्षिण पूर्वी रेलवे पर ट्रेनों का नियमन

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के बालासोर स्टेशन पर यार्ड पुनर्निर्माण कार्य के संबंध में 15 जुलाई से तीन अगस्त तक एक गैर-इंटरलॉकिंग कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। नतीजतन, ट्रेनों को अस्थायी रूप से पुनर्निर्धारित और विनियमित किया जाएगा।

पुनर्निर्धारित ट्रेनों में 22 जुलाई को कामाख्या से निकलने वाली 12552 कामाख्या-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 150 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

नियमित ट्रेनों में 18 जुलाई को सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से निकलने वाली 12551 सरएम विश्वेश्वरैया टर्मिनल-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मार्ग में 120 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।

25 जुलाई को सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल से निकलने वाली 12551 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मार्ग में 180 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।

12252 कामाख्या सरएम विश्वेश्वरैया टर्मिनल यशवंतपुर एक्सप्रेस 15 जुलाई को कामाख्या से रवाना होगी और मार्ग में 60 मिनट का समय लगेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के चलने की नवीनतम स्थिति की जांच करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *