गिरते बाजार में 10% चढ़ गया 64 पैसे का यह शेयर, 3 दिन से लगातार तूफानी तेजी; रिकॉर्ड स्तर से अब भी नीचे

 शेयर बाजार (Share Market Fall) में लगातार 4 दिन गिरावट का सिलसिला जारी है और बेंचमार्क इंडेक्स Nifty50, के 41 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा। मार्केट में मचे इस कोहराम के बीच 64 पैसे के शेयर ने धमाल मचा दिया है। दरअसल, यह स्टॉक 10 फीसदी तक चढ़ गया। इस शेयर का नाम है GACM Technologies Ltd, जो सुबह 60 पैसे पर खुला और शुरुआती कारोबार में 64 पैसे तक पहुंच गया। यह स्टॉक कल 58 पैसे पर बंद हुआ था।

3 दिन से तूफानी तेजी

खास बात है कि GACM Technologies Ltd के शेयरों में 3 दिन से तूफानी तेजी जारी है और इस अवधि में शेयर का भाव 48 पैसे से 64 पैसे पर पहुंच गया है। एक और अच्छी बात यह है कि शेयरों की कीमतों में तेजी अच्छे वॉल्युम के साथ आ रही है।

  • 8 मई को शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्युम 7 मिलियन यानी 70 लाख से ज्यादा रहा।
  • 11 मई को ट्रेडिंग वॉल्युम 26 मिलियन यानी 2 करोड़ 60 लाख से अधिक रहा।
  • 12 मई को अब तक शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्युम 18 मिलियन यानी 1 करोड़ 80 लाख तक पहुंच गया।

रिकॉर्ड स्तरों से टूटा शेयर

GACM Technologies Ltd के जनवरी 2024 में 2.40 रुपये पर थे लेकिन इसके बाद से स्टॉक में लगातार गिरावट देखने को मिली। वहीं, मार्च 2020 में यह शेयर 30 पैसे के स्तर तक चला गया था।

क्या है कंपनी का कारोबार?

1995 में स्थापित जीएसीएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, फाइनेंशियल कंसल्टेंसी और फिन टेक से संबंधित सर्विसेज प्रोवाइड करती है। 20 अप्रैल 2023 को, कंपनी ने अपना नाम स्टैम्पेड कैपिटल लिमिटेड से बदलकर जीएसीएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड कर लिया था। इस कंपनी का मार्केट कैप 82.7 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *