चंपावत सामूहिक दुष्कर्म का मामला निकला षड्यंत्र, आरोपित से पूछताछ; FIR में होगा बदलाव

16 वर्षीय नाबालिग संग सल्ली में सामूहिक दुष्कर्म षड्यंत्र मामले का मास्टर माइंड पूर्व मंडल अध्यक्ष और उसकी महिला मित्र संग पुलिस पूछताछ कर रही है।

इसमें इन दो आरोपितों के अलावा तीन और अज्ञात शामिल है। पूर्व में पंजीकृत प्राथमिकी में संशोधन कर नाम बढ़ाए जाएंगे। साथ ही पुलिस आरोपितों की आज कोर्ट ने पेशी कर सकती है।

बुधवार की मध्य रात्रि चंपावत जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर गांव में एक 10वीं की छात्रा संग तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सल्ली जीवासी विनोद रावत, नवीन रावत और पूर्व प्रधान तथा पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पूरन रावत के विरूद्ध पोक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत हुई। एसआईटी जांच गठित कर मामले की जांच कराई गई, तो मामला आपसी पुरानी रंजिश का निकला।

कमल रावत निकला मास्टर माइंड

मामले में पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत इसमें मास्टर माइंड निकला, जिसने पुरानी रंजिश में बदला लेने के लिए पूरी घटना को अंजाम दिया, जबकि दुष्कर्म जैसी घटना नहीं हुई, इसे सामूहिक दुष्कर्म का रूप दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित कमल रावत को और 112 पर पुलिस को सूचना देने वाली उसकी महिला मित्र को गुरुवार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने पीड़िता को उसके पिता का इलाज कराने का प्रलोभन दिया। इस घटना में अन्य भी शामिल है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है, कुछ लोगों से पूछताछ भी हो रही है। आज पेशी और घटनाक्रम से पर्दाफाश भी हो सकता है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत मुकदमे में संशोधन किया जाएगा। इसी में आरोपितों के नाम बढ़ाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *