विराट कोहली का विकेट मौजूदा समय में हर गेंदबाज का सपना है। उनकी विरोधी टीम का हर गेंदबाज चाहता है कि विराट का विकेट मिल जाए, लेकिन सभी जानते हैं कि ये आसान नहीं है। विराट अव्वल दर्जे के बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजों पर हावी रहते हैं, लेकिन प्रिंस यादव ने विराट को उनके ही सिखाए हथियार में फंसा सभी को हैरान कर दिया।
आईपीएल-2026 में गुरुवार को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से था। इस मैच में प्रिंस ने विराट को खाता तक खोलने नहीं दिया और दूसरी ही गेंद पर आउट कर दिया। प्रिंस ने विराट का विकेट उसी ट्रिक से लिया जो कोहली ने उन्हें बताई थी।
इस तरह किया आउट
प्रिंस ने विराट को पहली गेंद आउटस्विंगर फेंकी। वहीं अगली गेंद उन्होंने इनस्विंग करा दी जिस पर विराट चकमा खा गए और बोल्ड हो गए। मैच के बाद प्रिंस ने बताया कि वह पिछले मैच के बाद विराट से बात कर रहे थे और उस समय जो उन्होंने सिखाया था वही करते हुए उनका ही विकेट ले लिए।
प्रिंस ने कहा, “पिछले मैच के बाद मैं विराट भाइया से बात कर रहा था और उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर गेंद ऑफ स्टम्प की लाइन पर मूव कर रही है तो फिर यही लाइन डालते रहो।”
ऐसा रहा मैच
लखनऊ ने अपने घर इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी को नौ रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 19 ओवरों में तीन विकेट खोकर 209 रन बनाए। बारिश के कारण ये मैच 19 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। आरसीबी 19 ओवरों में छह विकेट खोकर 203 रन ही बना पाई। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने शानदार शतक जमाया। उन्होंने 56 गेंदों पर नौ चौके और छह छक्कों की मदद से 111 रनों की पारी खेली। आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 31 गेंदों पर 61 रन बनाए।


