बंगाल चुनाव के समापन के बाद विशेष पर्यवेक्षक के दायित्व से सुब्रत गुप्ता और एनके मिश्रा हुए कार्यमुक्त

8.9kViews
1428 Shares

बंगाल विधानसभा चुनाव के समापन के साथ ही निर्वाचन आयोग ने अपने विशेष पर्यवेक्षकों को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया है। आयोग ने गुरुवार को सुब्रत गुप्ता और एनके मिश्रा को पत्र जारी कर इस फैसले की जानकारी दी।

सुब्रत गुप्ता को पहले राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया के दौरान रोल आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके कार्य से संतुष्ट होकर आयोग ने उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

वहीं, पूर्व आइपीएस अधिकारी एनके मिश्रा को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था, जिनकी भूमिका चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और आयोग के निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करना था।

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग ने दोनों अधिकारियों को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया है। आयोग के इस कदम को चुनावी प्रक्रिया के औपचारिक समापन का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे स्पष्ट है कि राज्य में अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *