ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले- भाजपा की आंखों में खटकती हैं दीदी क्योंकि…

4.1kViews
1907 Shares

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की।

यह बैठक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के ठीक बाद हुई है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक अकाउंट से जारी जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव ने विशेष रूप से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से कोलकाता में भेंट की। यह मुलाकात विपक्षी दलों के बीच रणनीतिक चर्चा और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुटता बढ़ाने के संकेत के रूप में देखी जा रही है।

टीएमसी की हार के बाद अखिलेश ने कहा कि जितनी भी संस्थाएं थी जिनका काम था कि निष्पक्ष चुनाव हो, उन तमाम संस्थाओं ने अपनी क्रेडिबिलिटी खो दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *