शनिवार (2 मई) को जिला मुख्यालय के मुरादाबाद मोहल्ले में उनके घर में ही उक्त चारों बच्चों की सिर कूचकर हत्या कर दी गयी थी। महरुआ के नरसिंहदासपुर के मजरे कसड़ा में शनिवार को एक साथ चार मासूमों के कत्ल की खबर पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। रविवार को कफन में लिपटे चार बच्चों के शव वाहन से पहुंचे तो पूरा गांव शोक में डूब गया।