बंगाल-असम के बाद केरल में भी BJP के लिए खुशखबरी, कांग्रेस की आंधी में दो सीटों पर खिलेगा ‘कमल’!

4.9kViews
1284 Shares

विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में मजबूत प्रदर्शन और असम में सत्ता बरकरार रखने के स्पष्ट रुझानों के बीच, भारतीय जनता पार्टी के लिए दक्षिण भारत के अहम राज्य केरल से भी बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ भले ही राज्य में भारी बढ़त के साथ सत्ता की ओर बढ़ रहा है, लेकिन बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

रुझान इस बात का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि बीजेपी 2021 के विधानसभा चुनाव के शून्य सीट के गतिरोध तोड़कर इस बार केरल विधानसभा में एंट्री कर सकती है।

केरल में BJP के प्रमुख रुझान

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों और गिनती के शुरुआती दौर के अनुसार, बीजेपी राज्य की कई प्रमुख और हाई-प्रोफाइल सीटों पर आगे चल रही है।

नेमोम: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता राजीव चंद्रशेखर यहां से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ताजा रुझानों में वह कुल 19,636 वोटों के साथ 4,234 वोटों के एक मजबूत अंतर से आगे चल रहे हैं।

पलक्कड़: बीजेपी की कद्दावर नेता शोभा सुरेंद्रन भी अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वह 27,159 वोटों के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी से 1,820 वोटों के अंतर से आगे हैं। जो अब पीछे हो गई है।

चटन्नूर: केरल के चटन्नूर से भारतीय जनता पार्टी के बी.बी.गोपाकुमार 26209 वोट के साथ +262 के मार्जिन से आगे चल रहे है। इन 3 प्रमुख सीटों के अलावा, शुरुआती रुझानों में एनडीए कझाकूटम निर्वाचन क्षेत्र से भी आगे दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *