यूपी में कार में जिंदा जल गए दो युवक, डिवाइडर से टक्कर के बाद लगी आग; शव पहचानना भी मुश्किल

1821 Shares

 जिले के डेरापुर के मुंगिसापुर के पास रविवार देर रात हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और उसमें आग लग गई। हादसे में आग से दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों की पहचान हो सकी है।

तात्या टोपे नगर निवासी कानपुर के 35 वर्षीय ओम शुक्ला वहीं के रहने वाले मेहरबान सिंह का पुरवा कानपुर निवासी गुरप्रीत के साथ फॉक्सवैगन वेंटो कार से दिल्ली ऑटो पार्ट्स का सामान लेने गए थे। कार गुरप्रीत चला रहे थे।

रविवार रात ही दोनों लोग वापसी में दिल्ली से कानपुर लौट रहे थे। लौटते समय देर रात एक बजे करीब वह लोग भढ़पुरा मोड़ के पास पहुंचे थे, इस समय कार नियंत्रित हो गई और डिवाइडर से तेज रफ्तार में जा टकराई।

डिवाइडर से कार टकराने के बाद गाड़ी में आग लग गई और दोनों अंदर ही फंस गए। आसपास से गुजर रहे वाहन सवार जुट गए और पुलिस को हादसे की जानकारी दै।

कार के अंदर ही दोनों जल गए

पुलिस पहुंची और आग को किसी तरह बुझाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों के शव जल जाने के कारण उनकी पहचान न हो सकी।

पुलिस का कहना है कि बड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह मृतकों की पहचान हो सकी है। पुलिस ने  झपकी आने की इस दुर्घटना की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि झपकी आने की आशंका है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *