66 IPS अधिकारियों के तबादले: मनीष खत्री भोपाल भेजे गए, सियाज के.एम. बने सिंगरौली के नए पुलिस अधीक्षक, लिस्ट देखें

मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से शनिवार 2 मई 2026 की देर रात्रि भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की गई। गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश में प्रदेशभर के कुल 66 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस व्यापक फेरबदल के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदला गया है, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नई जिम्मेदारियों के साथ बदलाव देखने को मिलेगा।

मनीष खत्री (IPS)

इसी क्रम में सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक रहे मनीष खत्री का तबादला कर उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। मनीष खत्री के कार्यकाल के दौरान सिंगरौली जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध कारोबार पर कार्रवाई, साइबर जागरूकता अभियान एवं जनसुनवाई कार्यक्रमों को लेकर कई पहल देखने को मिली थीं। उन्होंने जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने के साथ-साथ जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया।

सियाज के.एम. (IPS) फोटो सौ. सोशल मीडिया

वहीं सिंगरौली जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में सियाज के.एम. की पदस्थापना की गई है। वे इससे पहले सेनानी हॉक फोर्स, बालाघाट के पद पर कार्यरत थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव रखने वाले सियाज के.एम. को अब सिंगरौली जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मिल सकता है।

प्रदेश शासन द्वारा जारी इस तबादला सूची को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को आगामी प्रशासनिक चुनौतियों एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सिंगरौली जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के बाद स्थानीय स्तर पर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आमजन अब जिले में नई पुलिस कार्यशैली एवं कानून व्यवस्था को लेकर उम्मीदें लगाए हुए हैं।

लिस्ट देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *