पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बाद लोगों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। इस बार भाजपा और तृणमू्ल कांग्रेस यानी टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों 23 और 29 अप्रैल को चुनाव हुआ था। रासबिहारी विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।
रासबिहारी विधानसभा सीट से भाजपा ने स्वप्न दासगुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, टीएमसी की तरफ से देवाशीष कुमार मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा और टीएमसी के बीच जोरदार टक्कर है।
2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के देवाशीष कुमार को जीत मिली थी, उन्होंने भाजपा के सुब्रत साहा को हराया था। 2021 के चुनाव में टीएमसी को 215 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, भाजपा 77 सीट जीतने में ही सफल रही थी।
Rashbehari Seat Result 2026 Live Counting
रासबिहारी विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। अभी तक की गणना में भाजपा के स्वप्न दासगुप्ता को 8450 वोट मिले। वहीं, टीएमसी के देवाशीष कुमार को 4164 वोट मिले हैं।
पहले राउंड की काउंटिंग
पहले राउंड की गणना में भाजपा के स्वप्न दासगुप्ता को 4215 वोट मिले। वहीं, टीएमसी के देवाशीष कुमार को 1542 वोट मिले हैं।
दूसरे राउंड की काउंटिंग
दूसरे राउंड की गणना में भाजपा के स्वप्न दासगुप्ता को 4235 वोट मिले। वहीं, टीएमसी के देवाशीष कुमार को 2622 वोट मिले हैं।


