सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से आम का पेड़ क्षतिग्रस्त, घर में दरार, बकरी की मौत

9.9kViews
1881 Shares

 आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से उसके पास में मौजूद घर के इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। छत में दरार पड़ गयी। पंखा, कूलर व अन्य बिजली के उपकरण जल गए हैं।

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के असाधरपुर गांव में शुक्रवार भोर करीब तीन बजे आकाशीय बिजली गिरने से अफरातफरी मच गई। गांव निवासी इस्लाम पुत्र यासीन के घर के पास स्थित आम के पेड़ पर बिजली गिरने से पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। तेज झटके के कारण उनके घर की छत में दरार पड़ गई और घर में लगे कई घरेलू विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। घटना में एक बकरी की भी मौत हो गई।

घटना के समय अधिकांश लोग घरों में सो रहे थे, जिससे जनहानि टल गई। तेज आवाज और कंपन से ग्रामीण दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और नुकसान का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *