बिजलीघर पर पहुंचने की तैयारी स्मार्ट मीटरों को उखाड़ कर ग्रामीणों के साथ महिलाएं भी देवी के मंदिर के समीप तालाब पर एकत्रित हो गए हैं। वह बाजार में पैदल विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पर पहुंचेंगे। जहां स्मार्ट मीटरों के विरोध में डीवीवीएनएल के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

 पिछले दो दिनों में उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है, 15 लोग घायल हुए हैं और 16 जानवरों की जान चली गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भारी बारिश के कारण जान-माल के नुकसान और चोटों के लिए मुआवज़ा 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाए।

मौसम के बदले रुख का असर गुरुवार को भी दिखा। आंधी-पानी ने प्रदेश भर में आठ लोगों की जान ले ली। पुरवा हवाओं के साथ आई आंधी ने आम की फसल को खास नुकसान पहुंचाया है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को 13 मौतों की पुष्टि की है जबकि गुरुवार को सिर्फ दो मौतों की पुष्टि की जा सकी। इस तरह बुधवार और गुरुवार को मिलाकर दो दिनों में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भारी बारिश के कारण जान-माल के नुकसान और चोटों के लिए मुआवज़ा 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाए।

बुधवार से ही प्रदेश के कई इलाकों में आंधी के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। गुरुवार को भी कुछ जिलों में ओले गिरे। लखनऊ में आंधी के कारण दिलकुशा लान के सामने एक विशाल पेड़ सड़क पर धराशाई हो गया। उसी वक्त बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे संविदाकर्मी रविशंकर पांडेय व बालकृष्ण की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई।

औरैया के अजीतमल में पेड़ टूटकर गिरने से उसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। अलीगढ़ में पोल गिरने से दबकर महिला की मौत हो गई जबकि हाथरस में दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर दो बच्चियों की मौत हो गई। एक मौत पेड़े गिरने से उसके नीचे दबकर हुई। आगरा के बाह में वज्रपात से 38 वर्षीय महेश की जान चली गई।

राहत आयुक्त हृदयेश अशोक ने बताया कि बुधवार शाम से गुरुवार रात तक गाजीपुर में चार, अयोध्या व कुशीनगर में दो-दो, कन्नौज, आगरा, औरैया, संत कबीर नगर, फिरोजाबाद, सुलतानपुर, गाजीपुर व बुलंदशहर में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। संतकबीर नगर जिले में जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी पर बुधवार की शाम पाइप का कनेक्शन कर रहा कामगार अचानक शुरू हुई आंधी के चलते टंकी के साथ उड़कर नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरानी बस्ती के मंझरिया शुक्ला निवासी कृष्णा पुत्र कमलेश के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *