कौन हैं बंतो कटारिया? जिन्हें CM नायब ने बनाया हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष; लोकसभा चुनाव में मिली थी हार

1148 Shares

 पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को प्रदेश सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष बनाया है। रोहतक की पूर्व महापौर रेणु डाबला को आयोग में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग एवं अंत्योदय कल्याण विभाग (सेवा) की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. जी अनुपमा ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। रतन लाल कटारिया के निधन के बाद बंतो कटारिया ने अंबाला सेभाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना से हार गईं।

अंबाला संसदीय क्षेत्र में लगातार सक्रिय बंतो कटारिया को पार्टी के प्रति समर्पण और लगातार मेहनत तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पारिवारिक नजदीकियों का इनाम मिला है। नायब सैनी जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने तो उन्हाेंने बंतो कटारिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था। वर्ष 1980 से लगातार भाजपा की सदस्य कटारिया देश के नवरत्नों में शामिल गेल की स्वतंत्र निदेशक भी रही हैं।

बंतो कटारिया का राजनीतिक सफर

भाजपा की प्रदेश सचिव रह चुकीं रेनू डाबला ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत 2013 में की थी। कांग्रेस में रहते पार्षद का चुनाव लड़ने वाली डाबला मेयर भी बनी। मेयर का कार्यकाल पूरा होने के बाद वे वर्ष 2018 में भाजपा में शामिल हो गईं।

कलानौर विधानसभा क्षेत्र से लगातार टिकट की दावेदार रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रधान मोहन लाल बड़ौली की टीम में प्रदेश सचिव रहीं रेनू डाबला को नई प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अपनी टीम में नहीं लिया, लेकिन अब उन्हें राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *