स्मार्ट मीटर पर फूटा गुस्सा, उखाड़कर लगा दिया ढेर, आगरा के अकोला में जबरदस्त प्रदर्शन

4.7kViews
1104 Shares

डीवीवीएनएल के स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर की शिकायतें अलग अलग शहरों से आ रही हैं। आक्रोश जबरदस्त है। आगरा के पास अकोला में शुक्रवार सुबह स्मार्ट मीटरों को लेकर ग्रामीणों का विरोध उग्र हो गया है।

शुक्रवार की सुबह को सैंकड़ों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर अपने घरों पर लगे स्मार्ट मीटरों को उखाड़ दिया और एक जगह पर ढेर लगा दिया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अनियमितता और अधिक वसूली की शिकायतें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि बार बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। जिससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया है।

बिजलीघर पर पहुंचने की तैयारी

स्मार्ट मीटरों को उखाड़ कर ग्रामीणों के साथ महिलाएं भी देवी के मंदिर के समीप तालाब पर एकत्रित हो गए हैं। वह बाजार में पैदल विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पर पहुंचेंगे। जहां स्मार्ट मीटरों के विरोध में डीवीवीएनएल के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *