Lata Mangeshkar की सुरीली आवाज, RD Burman का संगीत; 54 साल पहले आया वो कालजयी गीत… गाने से हिट हुई थी हीरोइन
स्वर कोकिला लता मंगेशकर वो हैं, जिन्होंने अपनी आवाज से ना जाने कितने गीतों को सजाया है। लता मंगेशकर जैसी आवाज शायद सदियों तक सिनेमा में आएगी। 70 के दशक में लता मंगेशकर की आवाज हर दूसरी फिल्म में सुनाई देती थी। इस बीच एक ऐसा गाना आया, जिसने हर तरफ सनसनी मचा दी थी।
1972 में आया वो गाना
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने यूं तो अपने करियर में कई गाने गाए, लेकिन उनकी आवाज उन गानों पर भी खूब जंची जिन्हें थोड़ा फन स्टाइलिश डांस नंबर्स कहा गया। इसी में एक ऐसा गाना था जिसे लता दीदी ने गाया तो हर तरफ लोग झूमने लगे।
दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 1972 में आई फिल्म समाधि के गाने की और इस गाने का नाम ‘कांटा लगा’ (Kaanta Laga Song)। जी हां, इस गाने को लता दीदी ने अपनी आवाज दी थी।
वहीं इसके अलावा इस गाने का संगीत किसी और ने नहीं बल्कि आर.डी. बर्मन (RD Burman) ने दिया था। पंचम दा के म्यूजिक और लता दीदी की आवाज ने इस गाने को ब्लॉकबस्टर बना दिया।
छा गए थे आशा पारेख के डांस मूव्स
यह गाना आशा पारेख (Asha Parekh) पर फिल्माया गया था। फिल्म में आशा पारेख और धर्मेंद्र (Dharmendra) लीड रोल में थे। इसके अलावा फिल्म में जया बच्चन भी थीं, लेकिन यह गाना फिल्माया पूरी तरह से आशा पारेख पर गया था। प्रकाश मेहरा की इस फिल्म में आशा ने जब काम किया तो पहले ही स्टार बन चुकी थीं।
हालांकि इस गाने ने उन्हें और ज्यादा बड़ा स्टार बना दिया। गाने में आशा पारेख के डांस मूव्स कमाल के थे। हालांकि इस गाने की एक कहानी यह भी है कि असल में यह गाना पहले कांटा लगा के नाम से नहीं जाना जाता था।
दरअसल 70 के दशक में इस गाने को ‘बंगले के पीछे, तेरी बेरी के नीचे…’नाम से जाना जाता था। कैसेट्स के दौर में भी इसे कांटा लगा के तौर पर याद नहीं किया जाता था, तब भी वही लिखा जाता था। हालांकि बाद में इसे बदल दिया गया।
फिल्म ‘समाधि’ (Samadhi) के इस गाने में आशा पारेख का स्टाइल खूब छाया और लता दीदी (Lata Mangeshkar Songs) की आवाज ने इसे कल्ट क्लासिक गाना बना दिया।
हालांकि बदलते दौर के साथ यह गाना हिट हुआ। नतीजा यह है कि साल 2000 की शुरूआत में इस गाने का रीमिक्स वर्जन भी आया और वह भी खूब हिट रहा। सालों बाद आज भी दोनों गाने खूब पसंद किए जाते हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

