NCL निगाही की जमीन पर अवैध कब्जा! क्या सिक्योरिटी के निर्देशन में पूरा हुआ निर्माण? उठ रहे गंभीर सवाल?

8.9kViews
1277 Shares

सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर थाना अंतर्गत जयंत चौकी क्षेत्र में स्थित नेहरू मुख्य गेट के पास एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्य सड़क किनारे NCL (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) निगाही परियोजना की जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा था और अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस दौरान कई बार NCL की सिक्योरिटी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य को रोका नहीं जा सका। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिरकार इतनी बड़ी जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण कार्य किसकी निगरानी में हुआ?

🔍 उठ रहे बड़े सवाल

  • क्या NCL की जमीन पर कब्जा बिना अंदरूनी मिलीभगत के संभव है?
  • सिक्योरिटी के मौके पर कई बार पहुंचने के बावजूद निर्माण कार्य क्यों नहीं रोका गया?
  • क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने जानबूझकर अनदेखी की?

सूत्रों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो यह निर्माण कार्य इतनी दूर तक नहीं पहुंच पाता। अब जब निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, तो प्रशासन और NCL प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब यह आवश्यक हो गया है कि जिला प्रशासन और NCL प्रबंधन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। यदि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

👉 अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस मामले में सख्ती दिखता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *