पूर्वोत्तर रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों में खाली सीटें, जानें किस ट्रेन में मिल रहा कन्फर्म टिकट

 इसे जानकारी का अभाव कहें या स्पेशल ट्रेनों को लेकर यात्रियों में उदासीनता। नियमित चलने वाली रुटीन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। गोरखधाम और कुशीनगर आदि दिल्ली और मुंबई वाली ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट के लिए मारामारी मची हुई है। लेकिन कुछ ऐसी समर स्पेशल ट्रेनें हैं, जो खाली ही चल रही हैं।

उनमें पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं, लेकिन बुक नहीं हो पा रहीं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार कहते हैं कि यात्री स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे में 87 समर स्पेशल ट्रेनें 1,757 फेरों में चलाई जा रहीं हैं।

गोरखपुर से देश के प्रमुख नगरों नई दिल्ली (52 फेरे), कोलकाता (06 फेरे), लालकुआं (28 फेरे), मुम्बई (बान्द्रा टर्मिनस-26 फेरे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-60 फेरे, गुवाहाटी (नारंगी-18 फेरे), योग नगरी ऋषिकेश (26 फेरे), हैदराबाद (08 फेरे), वडोदरा (36 फेरे) आदि स्टेशनों के लिए ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है।

इन ट्रेनों में उपलब्ध हैं पर्याप्त बर्थें

  • 05031 नंबर की कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल में 27 अप्रैल को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 51 बर्थ एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 258 बर्थ।
  • 05101 नंबर की गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल में 25 अप्रैल को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी इकोनॉमी 634 बर्थ।
  • 05009 नंबर की गोरखपुर-लालकुआं स्पेशल में 24 अप्रैल को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 69, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 260 एवं शयनयान श्रेणी में 70 बर्थ।
  • 05010 लालकुआं-गोरखपुर स्पेशल में 25 अप्रैल को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 76 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 250 बर्थ।
  • 05056 गोरखपुर-अलीपुर द्वार स्पेशल में 25 अप्रैल को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 73, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 509 तथा शयनयान श्रेणी में 133 बर्थ।
  • 05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल में 23 अप्रैल को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 763 बर्थ।
  • 04315 गोरखपुर-योगनगरी ऋषिकेष स्पेशल में 29 अप्रैल को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 07 एवं शयनयान श्रेणी में 275 बर्थ।
  • 05064 गोमतीनगर-कोलकाता समर स्पेशल में 29 अप्रैल को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 55 एवं शयनयान श्रेणी में 328 बर्थ।
  • 05060 नंबर की लालकुआं-कोलकाता स्पेशल में 30 अप्रैल को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 33 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 133 बर्थ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *