Akshaya Tritiya पर धनबाद में 161 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार, रियल एस्टेट से लेकर सर्राफा बाजार तक बम-बम

3.0kViews
1844 Shares

अक्षय तृतीया पर आभूषण से लेकर रियल एस्टेट समेत अन्य सेक्टरों में खूब धनवर्षा हुई। शुभ मुहूर्त पर घर में लक्ष्मी के आगमन की कामना के साथ सुबह से ही शोरूम और बाजारों में ग्राहकों का हुजूम उमड़ पड़ा। विभिन्न व्यापारिक संगठनों और प्रमुख शोरूम संचालकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया पर धनबाद ने लगभग 161 करोड़ रुपये का रिकार्ड कारोबार किया है।

बाजार में इस साल सबसे ज्यादा का कारोबार सर्राफा बाजार ने किया है। नशहर के हीरापुर, बैंकमोड़, और पुराना बाजार जैसे क्षेत्रों में स्थित 500 से अधिक दुकानों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि ग्राहकों का उत्साह बना रहा। खरीदारों की पहली पसंद नए डिजाइन और लाइट वेट आभूषण रहे। चेतन गोयनका ने दावा किया कि धनबाद में 90 करोड़ रुपये से अधिक की ज्वैलरी की बिक्री का अनुमान है।

आटोमोबाइल सेक्टर में भी इस बार अभूतपूर्व तेजी देखी गई। शहर के विभिन्न शोरूमों से कुल 740 वाहनों की डिलीवरी हुई, जिसमें 225 चौपहिया और 515 दोपहिया वाहन शामिल रहे। मारुति नेक्सा, कोलाकुसमा के जीएम पंकज कुमार ने बताया कि उनके यहां से 20 गाड़ियों की डिलीवरी दी गई। वहीं, किया सोनेट की संचालिका प्रिया सांवरिया ने 16 गाड़ियों की बिक्री की पुष्टि की।

टाटा मोटर्स के सेल्स मैनेजर चंदन कुमार ने 28 गाड़ियां, टोयोटा के जीएम सुनील सैनी ने 40 गाड़ियां और महिंद्रा शोरूम के महाप्रबंधक राजेश भगत ने 22 कारों सहित 2 ट्रैक्टरों के साथ कई कंपनियों से लगभग 30 करोड़ रुपए की कार की डिलीवरी दी गई।

इसके अलावा, रियल एस्टेट सेक्टर में 15 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक्स में एक करोड़ रुपये का निवेश हुआ। कारोबारियों का मानना है कि लंबे इंतजार के बाद बाजार में आया यह उछाल स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है।

इन सेक्टरों में हुआ कारोबार

आभूषण – 90 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स – 15 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स – 1 करोड़
आटो मोबाइल – 30 करोड़
रियल इस्टेट – 25 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *