Oppo के ओपन-ईयर डिजाइन वाले नए ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे की बैटरी लाइफ और डुअल ड्राइवर्स भी

 Oppo ने अपने नए ओपन-ईयरबड्स Oppo Enco Clip 2 चीन और दुनिया के कुछ चुनिंदा मार्केट में Oppo Find X9 Ultra और Find X9s Pro के साथ लॉन्च कर दिए हैं। ये नए वियरेबल्स डिजाइन और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर खास ध्यान देते हैं। इसमें ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन, डुअल डायनामिक ड्राइवर्स और Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी नए ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इनकी कीमत और फीचर्स जरूर जान लें।

Oppo Enco Clip 2 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Oppo Enco Clip 2 की कीमत CNY 899 यानी लगभग 12,300 रुपये रखी गई है, जबकि लिमिटेड टाइम के लिए इसकी कीमत CNY 849 लगभग 11,600 रुपये है। ये ओपन-ईयर हेडसेट High-Gloss Gold और Space Grey कलर ऑप्शन में आते हैं। यह चीन में कंपनी के स्टोर पर पहले ही लिस्ट हो चुका है और इस हफ्ते के आखिर में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इन बड्स की पहली सेल 24 अप्रैल से शुरू होगी।

Oppo Enco Clip 2 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Enco Clip 2 में ओपन-ईयर, ईयर-क्लिप डिजाइन देखने को मिलने वाला है। ये डिजाइन कान के अंदरूनी हिस्से में जाने के बजाय कान के बाहरी हिस्से पर फिट होगा। इसका मतलब है कि आप इन बड्स को लंबे टाइम तक इस्तेमाल कर पाएंगे। इन ईयरबड्स में डुअल डायनामिक ड्राइवर सेटअप भी मिलने वाला है जहां 11mm और 9mm के ड्राइवर मिलेंगे।

AI-बेक्ड कॉल नॉइज रिडक्शन

कंपनी ने इन बड्स को इस तरह से ट्यून किया गया है कि ये बैलेंस्ड साउंड ऑफर करें, जिसमें मिड क्लियर हो और हाईज ज्यादा बेहतर सुनाई दें। ये बड्स 20Hz से 40kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करते हैं और इनमें ज्यादा इमर्सिव सुनने के एक्सपीरियंस के लिए हेडफोन-साइड स्पेशल ऑडियो सपोर्ट भी मिल रहा है। कॉल के दौरान आवाज की क्लैरिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें AI-बेक्ड कॉल नॉइज रिडक्शन के लिए तीन-माइक्रोफोन सिस्टम भी मिलेगा।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो Oppo Enco Clip 2 ईयरबड्स में Bluetooth 6.1 मिल रहा है और डुअल-डिवाइस पेयरिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसकी मदद से आप दो कनेक्टेड डिवाइस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इनकी वर्किंग रेंज 10 मीटर तक बताई जा रही है। बेहतर क्वालिटी वाले वायरलेस ऑडियो ट्रांसमिशन के लिए बड्स में SBC, AAC, और LHDC जैसे कई ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट भी मिल रहा है।

कैसी है बैटरी लाइफ?

बैटरी लाइफ की बात करें तो बड्स के चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी मिल रही है। बड्स USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बड्स को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 80 मिनट लगते हैं। कंपनी का कहना है कि ईयरबड्स एक बार चार्ज हो जाने पर 9.5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ, कुल म्यूजिक प्लेबैक टाइम 40 घंटे तक जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *