गजब है ‘निक जीजू’ की देसी प्लेलिस्ट… 26 साल पुराने माधुरी के गाने पर झूम रहे हैं प्रियंका के पति Nick Jonas

4.9kViews
1564 Shares

 देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हों, लेकिन पिगी चोप्स से ज्यादा लाइमलाइट लूटकर ले जाते हैं उनके पति निक जोनस। जी हां, निक जोनस का सोशल मीडिया गेम काफी अप रहता है।

तभी तो जब भी किसी बॉलीवुड गाने पर निक कोई रील या वीडियो अपलोड करते हैं, लोग उस पर भर-भरकर प्यार लुटाते हैं। इसी बीच अब निक के इंडियन गानों की प्लेलिस्ट में एक और गाना शुमार हो गया है।

बॉलीवुड गानों का निक पर चढ़ा खुमार

यूं तो प्रियंका (Priyanka Chopra) के पति अक्सर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो रील अपलोड करते ही रहते हैं और जबसे निक की शादी प्रियंका से हुई है, तबसे निक जोनस (Nick Jonas) पूरी तरह से देसी हो चुके हैं। हाल ही में निक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *