गुरुग्राम के इतिहास में पहली बार हरियाणा कैबिनेट बैठक शुरू, कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच लिए जाएंगे बड़े फैसले

7.2kViews
1932 Shares

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई। इस बैठक में सभी मंत्री ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से शामिल हो रहे हैं।

साइबर सिटी गुरुग्राम में पहली बार राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सचिवालय और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह से ही विशेष प्रबंध किए गए हैं।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से बातचीत कर राज्य के विकास एजेंडे और अहम फैसलों की जानकारी देंगे। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर कैबिनेट बैठकें राजधानी चंडीगढ़ में होती हैं, लेकिन निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार गुरुग्राम में बैठक आयोजित की गई है। दिल्ली में उद्यमियों के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *