हरियाणा पंचायत ByPolls की अधिसूचना जारी, बहादुरगढ़ में इन सीटों पर होगी टक्कर; नामांकन आज से

8.5kViews
1112 Shares

पंचायतों के उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। बहादुरगढ़ में पंचायत समिति के एक और चार गांवों की पंचायतों के आठ वार्डों के लिए उपचुनाव होगा। इनके लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार 21 अप्रैल से शुरू हो रही है।

पंचायत समिति के उप चुनाव के लिए बीडीपीओ कार्यालय जबकि पंचायत वार्डों के लिए संबंधित गांवों में ही नामांकन दाखिल किए जाएंगे। सभी गांवों के लिए निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

समिति सदस्य के निधन के बाद हो रहा उपचुनाव

पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 में उप चुनाव होगा। समिति सदस्य के निधन के बाद यहां पर उप चुनाव करवाया जा रहा है। वहीं पंचायताें में जो वार्ड किसी वजह से खाली रह गए थे या फिर बाद में हुए हैं, उनके लिए उपचुनाव होना है।

इनमें गांव मांडौठी में पंचायत के वार्ड नंबर 3, 9, 11, 18 और 19 में उपचुनाव होगा। वहीं लोहारहेड़ी में वार्ड नंबर 3, मेहंदीपुर में वार्ड नंबर 6 और डाबौदा खुर्द में वार्ड नंबर 1 में उपचुनाव होगा।

पांच दिन होगा नामांकन

प्रवक्ता ने बताया कि 21 से 25 अप्रैल के बीच सुबह 11 से सायं तीन बजे तक नामांंकन होगा। इसके बाद 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। फिर 28 को नामांकन वापसी का दिन होगा।

अगर मतदान की जरूरत हुई तो यह 10 मई सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। समझा जा रहा है कि पंचायत समिति के लिए तो नामांकन आ सकते हैं, लेकिन पंचायत वार्डों के लिए नामांकन की संभावना कम ही है, क्योंकि पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *