Hyundai और TVS ने की साझेदारी, मिलकर बनाएंगे इलेक्‍ट्रिक थ्री व्‍हीलर

5.0kViews
1862 Shares

 भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल हुंडई और टीवीएस के बीच साझेदारी हो गई है। इस साझेदारी में दोनों निर्माता मिलकर इलेक्‍ट्रिक तीन पहिया वाहन को बनाएंगी। इस पर और क्‍या जानकारी मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

निर्माताओं के बीच हुई साझेदारी

वाहन निर्माता हुंडई और दो-तीन पहिया वाहन निर्माता टीवीएस के बीच हाल में ही साझेदारी हुई है। दोनों निर्माताओं ने भारत में इलेक्‍ट्रिक तीन पहिया वाहन के विकास और व्‍यवसायिकरण के लिए संयुक्‍त विकास समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

लास्‍ट माइल मोबिलिटी में होगा फायदा

भारत में इन दोनों निर्माताओं के बीच हुई साझेदारी का सीधा फायदा लास्‍ट माइल मोबिलिटी क्षेत्र में होगा।

2025 में हुआ था अनावरण

दोनों निर्माताओं के बीच यह समझौता करीब एक साल बाद हुआ है। इससे पहले दोनों ने मिलकर जनवरी 2025 में हुए भारत मोबिलिटी में इलेक्‍ट्रिक तीन पहिया वाहन के कॉन्‍सेप्‍ट का अनावरण किया था।

टीवीएस-हुंडई को मिली यह जिम्‍मेदारी

दोनों के बीच समझौते में कुछ जिम्‍मेदारियां टीवीएस को मिली हैं। इनमें टीवीएस उत्‍पादन और बिक्री की जिम्‍मेदारी देखेगी। वहीं हुंडई की जिम्‍मेदारी डिजाइन और इंजीनियरिंग की होगी।

क्‍या है लक्ष्‍य

दोनों निर्माताओं का लक्ष्‍य मिलकर भारत में इलेक्‍ट्रिक तीन पहिया वाहन में अपनी हिस्‍सेदारी को बढ़ाना लक्ष्‍य है। मौजूदा समय में इस क्षेत्र में काफी कम समय में काफी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सेगमेंट का कैसा रहा प्रदर्शन

बीते वित्‍त वर्ष के दौरान भारत में कुल 8.30 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री इलेक्‍ट्रिक तीन पहिया वाहन सेगमेंट में हुई थी। उससे पहले के वित्‍त वर्ष के दौरान यह संख्‍या 6.98 लाख यूनिट्स से ज्‍यादा थी। आंकड़ों के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में करीब 19 फीसदी के आस पास की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

किनसे होगा मुकाबला

इलेक्‍ट्रिक तीन पहिया सेगमेंट में हुंडई और टीवीएस का सीधा मुकाबला महिंद्रा, बजाज ऑटो, पियाजियो, मोंट्रा इलेक्‍ट्रिक जैसे निर्माताओं के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *