सासाराम फल मंडी में भीषण आग, फर्नीचर दुकान जलकर राख; लाखों का नुकसान

 सासाराम के नगर थाना क्षेत्र स्थित फल मंडी में मंगलवार को एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगते ही मदन शर्मा की फर्नीचर दुकान धू-धू कर जलने लगी और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के सामने उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

ही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

उधर कैमूर पहाड़ी के जंगल में एक दिन पूर्व हुई अगलगी की घटना में कई छोटे-बड़े पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम प्रयास में जुटी हुई है।

कैमूर के जंगल में आग से जले कई पेड़-पौधे

जानकारी के अनुसार रोहितेश्वर धाम मंदिर के नीचे कैमूर पहाड़ी के जंगल में आग लगी, जो देखते ही देखते तेजी से फैलते हुए विकराल रूप धारण कर गई।

इससे जंगल को भारी नुकसान हुआ है। कई पेड़ पौधे नष्ट हो गए हैं। आग के कारण वन्य जीवों पर भी संकट मंडरा रहा है।

 वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि भूषण चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुछ असामाजिक तत्व झाड़ियों की सफाई के लिए जानबूझकर आग लगाई है।

उन्होंने बताया कि आग ऐसे दुर्गम इलाके में लगी है, जहां टैंकर या अन्य वाहन पहुंच पाना संभव नहीं है, जिससे आग बुझाने में काफी कठिनाई हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *