राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार से अगले चार दिन तक लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। उधर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।
मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप भी खिली रहेगी।
मध्यम श्रेणी में दिल्ली की हवा
मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 171 रिकॉर्ड किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल एक्यूआई की यही श्रेणी बनी रहेगी।


