क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे लंबी कार कौन सी है? इस कार का नाम The American Dream है एक लिमोजिन कार है और इसे 1986 में कैलिफोर्निया के बरबैंक में मशहूर कार डिजाइनर जय ओहरबर्ग ने बनाया था। इस कार को देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई महल सड़क पर चल रहा हो।
कार की सुविधाएं
इस बड़ी सी कार में सुख-सुविधाओं की कोई भी कमी नहीं है। कार के अंदर एक स्विमिंग पूल, जकुजी, बाथटब और मिनी गोल्फ खेलने की जगह भी मौजूद है। सबसे ज्यादा यह हैरान करता है कि इस कार के ऊपर एक हेलिपैड भी बनाया गया है। इस लंबी लिमोजिन कार में एक साथ 75 से भी ज्यादा लोग बहुत ही आसानी से और आराम से बैठ सकते हैं।
कैसा है इसका डिजाइन?
पहले यह लिमोजिन कार 60 फीट लंबी थी जिसे 24 पहियों और दो V8 इंजन की मदद से बनाया गया था जिसमें एक इंजन आगे और दूसरा पीछे लगा था। बाद में इसके डिजाइनर जे ओहरबर्ग ने इसकी लंबाई को बढ़ाकर 100 फीट कर दिया। साल 2003 में अपनी इसी खूबी की वजह से इसका नाम दुनिया की सबसे लंबी कार के रूप में Guinness World Records में शामिल किया गया।
क्या-क्या है सुविधाएं?
इस कार के अंदर की बनावट काफी शानदार है और इसके पिछले हिस्से में एक स्विमिंग पूल और गोल्फ खेलने के लिए छोटी सी जगह दी गई है। इसमें मौजूद हेलिपैड इसे दूसरी कारों से काफी ज्यादा अलग बनाता है। इसके इंटीरियर की बात करें तो यह इतना बड़ी है कि इसमें एक साथ 75 लोग सफर पर निकल सकते हैं।
रिस्टोरेशन का खर्च
इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में तकरीबन 3 साल का समय और 2.5 लाख डॉलर से भी ज्यादा की रकम खर्च हुई थी। इस कुल खर्च में शिपिंग, सामान और मजदूरों की लागत शामिल थी।


