Dumka Villagers catch thief झारखंड की उप राजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाड़ा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज़ ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह एक आरोपी को पकड़ लिया। बताया जाता है कि पिछले तीन-चार दिनों से इलाके की दुकानों में चोरी की वारदात हो रही थी, जिससे स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे।
इसी बीच ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक तैयब अंसारी को टोटो से जाते समय पकड़ लिया। लोगों ने उसे रोककर हाथ-पैर बांध दिए और मौके पर ही पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी कर दी। आरोपी से पूछताछ में चोरी की घटनाओं को लेकर कई सवाल किए गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

