तेलंगाना में आवारा कुत्तों के हमले में तीन साल की बच्ची की मौत

5.5kViews
1454 Shares

 तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

यह घटना तब घटी जब बच्ची कटनेपल्ली गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक भट्ठे पर श्रमिकों के आवासीय क्षेत्र के पास खेल रही थी, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे पास के खेत में घसीट ले गए।

ओडिशा के रहने वाले बच्ची के माता-पिता

बच्ची के माता-पिता ओडिशा के रहने वाले हैं और ईंट भट्ठे में मजदूर के रूप में काम करते हैं। एक अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि जब बच्ची घर नहीं दिखी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह खेत में मृत पाई गई।

अधिकारी ने परिवार वालों के हवाले से बताया कि बच्ची के हाथों और गर्दन पर कुत्तों के काटने के निशान थे और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *