मणिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिंसक प्रदर्शन के दौरान बवाल करने वाले 21 गिरफ्तार

1056 Shares

 मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में 18 अप्रैल को निकाले गए एक विरोध मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह रैली हाल ही में हुए बम हमले के विरोध में निकाली गई थी, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई थी।

प्रदर्शनकारियों ने किया पेट्रोल बम और बड़े पत्थरों का इस्तेमाल

प्रदर्शन के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल बम, गुलेल और बड़े पत्थरों का इस्तेमाल किया, जिससे सुरक्षा बलों के वाहनों को नुकसान पहुंचा और सीआरपीएफ की 232 बटालियन के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई का आदेश

मणिपुर सरकार ने चल रहे बंद के बीच सरकारी कामकाज प्रभावित होने पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। यह आदेश घाटी के जिलों में महिलाओं के संगठनों द्वारा बुलाए गए पांच दिवसीय बंद के मद्देनजर जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *